Skip to main content

लव जेहाद के बाद अब झारखंड पर लैंड जेहाद का खतरा

 

लव जेहाद के बाद अब झारखंड पर लैंड जेहाद का खतरा

नहीं बचेंगी ज़मीनें तो हम फसलें कहाँ उगाएंगे

नहीं रही जो फसलें तो क्या रेत पका कर खाएंगे

अवसरवाद की सियासत करना जेएमएम सरकार की पुरानी आदत और फितरत रही है| सत्ता और कुर्सी की भूखी जेएमएम, स्थापना के समय से ही बिन पेंदी के लोटे की तरह, जिधर फायदा दिखा उधर लुढ़क जाती है| झारखण्ड मुक्ति मोर्चा उस पार्टी का नाम है जिसने विधानसभा के गलियारों तक पहुँचने के लिए आदिवासियों के मजबूत कन्धों का सहारा लिया और कुर्सी पर काबिज़ होते ही अब आदिवासियों के सरों को कुचलने पर आमादा है| जिस तरह ताजमहल बनाने के बाद शाहजहाँ ने मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे उसी तानाशाही के ज़रिये जेएमएम भी सत्ता हासिल करने के बाद आदिवासियों की बलि चढ़ाना चाहती है| इसका सबसे बड़ा और खूंखार उदाहरण है 'लैंड जेहाद'/ज़मीन जेहाद' पर सोरेन बाबू की चुप्पी| सोरेन साहब को चाहिए कि वो झारखण्ड में बढ़ रही बांग्लादेशी घुसपैठ और उनके (घुसपैठियों के) द्वारा आदिवासियों की ज़मीनें, धोखे और अन्य ग़लत तरीकों से हथिया लेने के बड़े पैमाने पर चल रहे इस खुले खेल पर आधिकारिक रूप से अपना रुख़ स्पष्ट करे| अगर सोरेन साहब सचमुच 'आदिवासियों के हितैषी' हैं, तो इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य की सीमा से बाहर करने का क़ानून विधानसभा में पारित करवाएं| इस गंभीर मसले पर प्रदेश के मुखिया की चुप्पी उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है| आज ये बांग्लादेशी घुसपैठिए फर्जी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र यहाँ तक की पासपोर्ट भी बनवा ले रहे हैं और ये सब सोरेन साहब के राज में खुलेआम झारखण्ड में हो रहा है| गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक करीब सवा सौ (120) वेबसाइटें इस काम के लिए झारखंड से संचालित हो रही हैं|


पहले लव जेहाद, फिर लैंड जेहाद

ये सब कुछ एक पूरी सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है| पहले ये बांग्लादेशी घुसपैठिये लव जेहाद के ज़रिये झारखण्ड की आदिवासी लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं, फिर निकाह कर धर्म परिवर्तन करा लेते हैं| महज़ इतना ही नहीं, इसके बाद गिफ्ट डीड के ज़रिये आदिवासियों की ज़मीने अपने नाम करा लेते हैं| ये मामला कितना संगीन है, इसका अंदाज़ा गोड्डा से भाजपा सांसद के इस बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड में 100 के करीब महिलाएं, जो जनजातीय कोटे से अलग अलग जनप्रतिनिधि पदों के लिए चुनाव लडती हैं, जिनके पति मुस्लिम समुदाय से आते हैं| चिंता की बात ये भी है कि इनमे से कई मुस्लिम भारत में प्रतिबंधित संगठन PFI से भी जुड़े रहे हैं|

तुम्हारे पाँव के नीचे ज़मीन नहीं

कमाल है, फिर भी तुम्हें यकीन नहीं

हैरत ये है कि राज्य सरकार अभी भी खुद को 'आदिवासियों का हितैषी' मनवाने से बाज़ नहीं आ रही है| एक तरफ ये घुसपैठिये झारखण्ड में लगातार एक मिशन के तहत अपनी जनसँख्या बढ़ा रहे हैं| जिससे क्षेत्र की डेमोग्राफी में बदलाव आना शुरू हो गया है और आदिवासियों के अस्तित्व पर संकट आन पड़ा है| दूसरी तरफ राज्य सरकार अपनी रिपोर्ट में ये मान रही है कि ऐसी घुसपैठ के एक भी मामले अब तक संज्ञान में नहीं आये हैं| श्रीमान जी! आँखें बंद कर लेने से सिर्फ अँधेरा होता है, रात नहीं| सच्चाई से मुँह फेर लेने से सच्चाई नहीं बदल जाती| समस्या को नकारने की बजाय अगर समस्या का प्रभावी हल तलाशा जाए तो बेहतर हो सोरेन बाबू| 

Comments

Popular posts from this blog

chinta haran mantra

* चिंता हरण मन्त्र * आनन्द कर निज रूप में, चिन्ता अग्नि में क्यों जरं । जो हो गया सो हो गया, पश्चाताप कर कर क्यों मरै । जो हो रहा सो हो रहा, आगे की चिन्ता क्यों करै । तू सत्य है तू नित्य है, जो नाश है निश्चय मरे ||१|| संतुष्ट होगा जो कभी, वह देह का पोषण करे । यदि रुष्ट होगा वह कभी, तो देह का शोषण करें । मन देह इन्द्री पार तू, आशा किसी की क्यों करे । है मार सकता देह को, तन पार फिर तू क्यों डरें ॥२॥ यदि द्व ेष कर्ता है कहीं, तो आपने से कर रहा । यदि प्रेम करता है कहीं, तो आपने से कर रहा । फल प्रेम का सुख द्व ेष का दुःख, प्राप्त कर जन्मै मरे । कर्त्ता न बन भोक्ता न बन, सुख दुःख में फिर क्यों परै ३ संसार के व्यवहार को, तू स्वप्न जैसा जान ले । संसार के व्यवहार में, जो लिप्त सोया मान ले । तू जाग जा निज रूप में, सोये की संगति क्यों करें । तू जागता जीता भला, फिर संग मुर्दा क्यों धरै ॥४॥ आदर्श रख मुनि सन्त का शुरु दत्त का सनकादिका । या राम का या कृष्ण का, गांधी तथा जनकादिका । कुत्ता गधा बन्दर तथा सूकर नकल तू क्यों करें । सिख मान गँवानन्द का, तू आत्म का चिन्तन करे ||५|| *Worry removal mantra* ...

बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार

  बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार जिम्मेदार कौन है , बताइए सरकार जल , जंगल और ज़मीन के इस झारखंड की पहचान हैं ये आदिवासी | ये आदिवासी ही झारखण्ड की संस्कृति के वाहक और संरक्षक हैं | पर आज ये तथाकथित ' आदिवासियों की हितैषी ' सरकार भी झारखण्ड में आदिवासियों के हितों की रक्षा कर पाने में असमर्थ है | हाल ही में प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (प्रदान) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि झारखंड में 75 फीसदी से भी ज्यादा आदिवासी परिवार ऐसे हैं जिनकी सामूहिक आय 5000 रूपये प्रति माह से भी कम है | भारत सरकार के केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय और झारखंड सरकार के कल्याण विभाग को सौंपी गयी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड के एक आदिवासी परिवार की कुल आया प्रतिवर्ष 60000 के आस पास है |   ·        झारखण्ड सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण झारखण्ड का आदिवासी समुदाय आज हर तरह की सुविधाओं से वंचित है और अन्धकार में अपनी गुज़र बसर करने को मजबूर है | केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गयी वो राशि जो आदिवासी कल्याण कोष में जानी चाहिए थी...