Skip to main content

लव और लैंड के बाद आखिर क्या बला है ये लेबर जेहाद

 

लव और लैंड के बाद आखिर क्या बला है ये लेबर जेहाद

ये पूरी दुनिया मेहनत करने वालों के दम पर पर ही चलती है, इस बात की कोई काट नहीं है| आदम गोंडवी का एक शेर है कि कहते हैं कि 'भूखे पेट का मज़हब केवल रोटी होता है|' सच ही है, मेहनतकशों की कोई ज़ात नहीं होती| सुबह कुंआ खोदेंगे तो शाम को पानी पीएंगे| पर कुछ ऐसे फिरकापरस्त लोग हैं जो हर बात को मज़हब के चश्मे से देखते हैं| ऐसा ही कुछ झारखंड में भी देखने को मिला| आइये पूरा मामला विस्तार से समझते हैं|

·        झारखण्ड देश का एक ऐसा राज्य है जहाँ से एक बड़ी संख्या में दैनिक मजदूर पलायन कर के, रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं| हाल के कुछ सालों में झारखंड से पलायन कर दूसरे राज्यों में जाने वाले कुछ मजदूरों के लापता होने की घटनाएं सामने आईं हैं| प्रथमदृष्टया तो ये घटनाएं सामान्य ही लगीं| पर अगले कुछ महीनों में ऐसी ही कुछ और घटनाओं के सामने आने के बाद मजदूरों के गायब होने का एक चलन यानी कि पैटर्न सा बनता दिखा| पैटर्न ये कि ये सारे मजदूर झारखंड के आदिवासी इलाकों से ही आते हैं| इतना ही नहीं, इन सभी मजदूरों के ठेकेदार मुस्लिम समुदाय से आते हैं| दरअसल होता ये है कि ये (मुस्लिम) ठेकेदार झारखंड के आदिवासी इलाकों के भोले भाले मजदूरों को ज्यादा पैसों में काम दिलाने का लालच देकर दूसरे राज्यों, खास तौर पर जम्मू कश्मीर या लेह लाद्दाख जैसे दूर दराज वाले इलाको में ले कर जाते हैं| यहाँ पर काम तो दिलाते हैं पर काम पूरा होने के बाद पैसे नहीं देते| यानी कि उनसे बेगारी कराई जाती है| ऐसे मजदूर वापस लौट कर कभी अपने घर भी नहीं जा पाते| झारखण्ड के आदिवासी इलाकों में इस तरह से मजदूरों के लापता होने के एक दो नहीं कई दर्जन मामले अब तक सामने आ चुके हैं| दावे के साथ ये कह पाना भी मुमकिन नहीं है कि ये मजदूर अब जीवित और सही सलामत हैं भी या नहीं| ये भी संभव है कि उन्हें किसी गैरकानूनी काम में लगा दिया जा रहा हो|

·        इस तरह की ज़्यादातर घटनाएं झारखण्ड के दुमका क्षेत्र में हुई हैं| एक मामला दुमका ज़िले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जलाना गाँव का है| जहाँ एक ही गाँव के तीन परिवार के पुरुषों को आलम अंसारी नाम के एक ठेकेदार द्वारा काम दिलाने के बहाने जम्मू कश्मीर ले जाया गया| इसके बाद ये लोग दोबारा लौटकर न तो अपने गाँव आए न तो इनकी कोई खबर ही आई| ये लोग कैसे हैं? हैं भी या नहीं है? इन सबके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है| पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया कर कार्यवाही की रफ़्तार वैसी ही सुस्त है| मुस्लिम ठेकेदार का भी कोई अता पता नहीं है| इस घटना को हुए बरसों बीत चुके हैं| अब तो परिवार वालों को अपने परिजनों के लौटने की उम्मीद तक नहीं है|

·        उसी गाँव की एक महिला मनी किस्कू बताती हैं कि उनके पति शिवधन मुर्मू, जो कि ऐसी ही घटना का शिकार हुए थे, चार साल बाद भी अभी तक घर वापस नहीं लौटे हैं| गाँव के एक अन्य पुरुष डेहरी मरांडी का भी मामला इसी से मिलता जुलता है|

·        मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दुमका ज़िले और उसके आसपास के इलाकों में कुल 130 के लगभग मुस्लिम ठेकेदार सक्रिय हैं| इसमें से मसलिया में 23, दुमका में 14, टोंगरा में 12, रामगढ़ में 6, झरमुन्डी में 5 और जामा में 4 मुस्लिम ठेकेदार काम कर रहे हैं| आदिवासी इलाकों में फैली गरीबी और अशिक्षा का फायदा उठा कर ये ठेकेदार यहाँ को मजदूरों को बरगलाकर दूर, दूसरे शहर ले कर जाते हैं और वहां या तो बेगारी या फिर बहुत कम पैसों में काम करवाते हैं|

·        स्थानीय थाणे ने तो इस घटना में मात्र गुमशुदगी की, साधारण सी रिपोर्ट दर्ज की है, मामला इतना साधारण नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा संगीन है| झारखंड के आदिवासी इलाकों में मुस्लिमों की लगातार बढती जनसँख्या और बदलती हुई डेमोग्राफी के बीच इस तरह की घटनाएं किसी बहुत बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं| 

झारखण्ड की रग रग में कैसे उतर रहा है इस्लाम का मवाद

लव और लैंड के बाद आखिर क्या बला है ये लेबर जेहाद

Comments

Popular posts from this blog

chinta haran mantra

* चिंता हरण मन्त्र * आनन्द कर निज रूप में, चिन्ता अग्नि में क्यों जरं । जो हो गया सो हो गया, पश्चाताप कर कर क्यों मरै । जो हो रहा सो हो रहा, आगे की चिन्ता क्यों करै । तू सत्य है तू नित्य है, जो नाश है निश्चय मरे ||१|| संतुष्ट होगा जो कभी, वह देह का पोषण करे । यदि रुष्ट होगा वह कभी, तो देह का शोषण करें । मन देह इन्द्री पार तू, आशा किसी की क्यों करे । है मार सकता देह को, तन पार फिर तू क्यों डरें ॥२॥ यदि द्व ेष कर्ता है कहीं, तो आपने से कर रहा । यदि प्रेम करता है कहीं, तो आपने से कर रहा । फल प्रेम का सुख द्व ेष का दुःख, प्राप्त कर जन्मै मरे । कर्त्ता न बन भोक्ता न बन, सुख दुःख में फिर क्यों परै ३ संसार के व्यवहार को, तू स्वप्न जैसा जान ले । संसार के व्यवहार में, जो लिप्त सोया मान ले । तू जाग जा निज रूप में, सोये की संगति क्यों करें । तू जागता जीता भला, फिर संग मुर्दा क्यों धरै ॥४॥ आदर्श रख मुनि सन्त का शुरु दत्त का सनकादिका । या राम का या कृष्ण का, गांधी तथा जनकादिका । कुत्ता गधा बन्दर तथा सूकर नकल तू क्यों करें । सिख मान गँवानन्द का, तू आत्म का चिन्तन करे ||५|| *Worry removal mantra* ...

बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार

  बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार जिम्मेदार कौन है , बताइए सरकार जल , जंगल और ज़मीन के इस झारखंड की पहचान हैं ये आदिवासी | ये आदिवासी ही झारखण्ड की संस्कृति के वाहक और संरक्षक हैं | पर आज ये तथाकथित ' आदिवासियों की हितैषी ' सरकार भी झारखण्ड में आदिवासियों के हितों की रक्षा कर पाने में असमर्थ है | हाल ही में प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (प्रदान) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि झारखंड में 75 फीसदी से भी ज्यादा आदिवासी परिवार ऐसे हैं जिनकी सामूहिक आय 5000 रूपये प्रति माह से भी कम है | भारत सरकार के केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय और झारखंड सरकार के कल्याण विभाग को सौंपी गयी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड के एक आदिवासी परिवार की कुल आया प्रतिवर्ष 60000 के आस पास है |   ·        झारखण्ड सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण झारखण्ड का आदिवासी समुदाय आज हर तरह की सुविधाओं से वंचित है और अन्धकार में अपनी गुज़र बसर करने को मजबूर है | केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गयी वो राशि जो आदिवासी कल्याण कोष में जानी चाहिए थी...