Skip to main content

नौकरी के मुद्दे पर पस्त है वर्तमान सरकार

 

नौकरी के मुद्दे पर पस्त है वर्तमान सरकार

 

बिना सिफारिश मिले नौकरी बिन रिश्वत हो काम

इसी को अनहोनी कहते हैं इसी का कलजुग नाम

 

·       युवाओं को हर साल पांच साल नौकरी देने के झूठे वादों की सीढियाँ चढ़ कर झारखंड में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचे मौजूदा सत्ताधारी दल की असल नीयत तब सामने आई जब इन वादों पर अमल की बारी आई| सोरेन बाबू वादे कर सत्ता तक तो पहुँच गये पर अब युवाओं के तीखे सवालों का जवाब देते नहीं बन रहा|

 

·       स्थिति ये है कि झारखंड में बेरोज़गारी अपने चरम पर है| बावजूद इसके सरकारी कार्यालयों में रिक्त पदों को भरा नहीं जा रहा| परीक्षाओं में देरी और धांधली से ये समस्या और विकट होती जा रही है|  रोज़गार जैसे अहम मसले पर सत्ता की ख़ामोशी से उसके मंसूबों पर सवाल उठना लाज़मी है|

 

बेरोज़गारी की जड़ ने झारखंड को लिया है जकड़

·       सबसे अधिक बेरोज़गारी के लिहाज़ से पूरे देश में झारखंड आज पांचवें स्थान पर है| झारखंड में बेरोज़गारी की दर 18 प्रतिशत है| पिछले वर्षों के मुकाबले ये दर बढ़ी है| वहीं अगर राष्ट्रीय बेरोज़गारी दर की बात करें तो ये आंकड़ा 8.30 फीसदी है| साफ़ है कि राष्ट्रीय बेरोज़गारी दर के मुकाबले झारखंड में बेरोज़गारी की दर काफी अधिक है|

·        बेरोज़गारी के इस दावन ने झारखंड के युवाओं की उम्मीदों को खंड खंड कर दिया है| सेंटर फॉर मोनिटरिंग इंडियन इकोनोमी की हालिया रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि ग्रामीण महिलाओं की अपेक्षा शहरी महिलाओं में बेरोज़गारी की दर अधिक है| ग्रामीण महिलाओं में बेरोज़गारी की दर 5.1 फीसदी है वहीँ शहरी महिलाओं में ये 11.5 फीसदी के करीब है|

रिकोर्ड़तोड़ बेरोज़गारी के बावजूद भरे नहीं जा रहे सरकारी पद

·       झारखंड में बेरोज़गारी के भयावह आंकड़ों के बीच सरकारी पदों का खाली रह जाना हैरतंगेज़ हैं| आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में कुल 466494 सरकारी पद हैं जिसमें 287129 पद अभी भी रिक्त हैं|

·       राज्य सरकार सिविल सेवा आयोग पिछले पांच वर्षों में केवल 1 ही सरकारी परीक्षा संपन्न करा पाई है जिसमें महज़ 257 अफसरों की ही नियुक्ति हो पाई| झारखंड में बढती बेरोज़गारी के बीच सरकार की ये कछुआ चाल समझ से परे हैं|

·       इसके अलवा नगरपालिका सेवा संवर्ग और कृषि पदाधिकारी समेत कई ऐसे पद हैं जिनकी या तो परीक्षाएं अभी तक नहीं हुई हैं या फिर परिणाम अभी तक नहीं आए हैं|

·       झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद भी बीते 22 अगस्त से रिक्त है| इसके अलावा 13 सिविल सर्विसेज की परीक्षाएं ऐसी हैं जिनकी मेंस परीक्षा हुए 2 माह से ज्यादा का समय हो चुका है पर उनके परिणाम अभी तक जारी नहीं किये गये|

·       हाल ही में संपन्न हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में है| जिसकी जांच के लिए महामहिम राज्यपाल के आदेश पर जाँच कमेटी का गठन हो चुका है| 

   

  याद दिला दें कि आदिवासियों के हितैषी ने हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और नौकरी न दे पाने के स्थिति में बेरोज़गारी भत्ते का वादा किया था| वर्तमान में युवा ठगा सा महसूस कर रहे हैं| इन्हें न तो नौकरी ही मिली, न ही बेरोज़गारी भत्ता|

Comments

Popular posts from this blog

chinta haran mantra

* चिंता हरण मन्त्र * आनन्द कर निज रूप में, चिन्ता अग्नि में क्यों जरं । जो हो गया सो हो गया, पश्चाताप कर कर क्यों मरै । जो हो रहा सो हो रहा, आगे की चिन्ता क्यों करै । तू सत्य है तू नित्य है, जो नाश है निश्चय मरे ||१|| संतुष्ट होगा जो कभी, वह देह का पोषण करे । यदि रुष्ट होगा वह कभी, तो देह का शोषण करें । मन देह इन्द्री पार तू, आशा किसी की क्यों करे । है मार सकता देह को, तन पार फिर तू क्यों डरें ॥२॥ यदि द्व ेष कर्ता है कहीं, तो आपने से कर रहा । यदि प्रेम करता है कहीं, तो आपने से कर रहा । फल प्रेम का सुख द्व ेष का दुःख, प्राप्त कर जन्मै मरे । कर्त्ता न बन भोक्ता न बन, सुख दुःख में फिर क्यों परै ३ संसार के व्यवहार को, तू स्वप्न जैसा जान ले । संसार के व्यवहार में, जो लिप्त सोया मान ले । तू जाग जा निज रूप में, सोये की संगति क्यों करें । तू जागता जीता भला, फिर संग मुर्दा क्यों धरै ॥४॥ आदर्श रख मुनि सन्त का शुरु दत्त का सनकादिका । या राम का या कृष्ण का, गांधी तथा जनकादिका । कुत्ता गधा बन्दर तथा सूकर नकल तू क्यों करें । सिख मान गँवानन्द का, तू आत्म का चिन्तन करे ||५|| *Worry removal mantra* ...

बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार

  बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार जिम्मेदार कौन है , बताइए सरकार जल , जंगल और ज़मीन के इस झारखंड की पहचान हैं ये आदिवासी | ये आदिवासी ही झारखण्ड की संस्कृति के वाहक और संरक्षक हैं | पर आज ये तथाकथित ' आदिवासियों की हितैषी ' सरकार भी झारखण्ड में आदिवासियों के हितों की रक्षा कर पाने में असमर्थ है | हाल ही में प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (प्रदान) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि झारखंड में 75 फीसदी से भी ज्यादा आदिवासी परिवार ऐसे हैं जिनकी सामूहिक आय 5000 रूपये प्रति माह से भी कम है | भारत सरकार के केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय और झारखंड सरकार के कल्याण विभाग को सौंपी गयी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड के एक आदिवासी परिवार की कुल आया प्रतिवर्ष 60000 के आस पास है |   ·        झारखण्ड सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण झारखण्ड का आदिवासी समुदाय आज हर तरह की सुविधाओं से वंचित है और अन्धकार में अपनी गुज़र बसर करने को मजबूर है | केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गयी वो राशि जो आदिवासी कल्याण कोष में जानी चाहिए थी...