Skip to main content

झारखंड को इसाईलैंड बनाने की हो रही है साजिश

 

झारखंड को इसाईलैंड बनाने की हो रही है साजिश

धर्म कोई भी बुरा नहीं हैं और न ही धर्म का प्रचार प्रसार बुरा है| पर एक धर्म विशेष को दूसरे से बेहतर बता कर, उसके खिलाफ लोगों को भड़का कर एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत लोगों का धर्म परिवर्तन कराना, ये भी उचित नहीं है| हाल के वर्षों में पूरे देश सहित झारखंड में असामान्य रूप से इसाइयत के बढ़ते प्रभाव से षड़यंत्र की बू आती हैं| खास तौर से झारखण्ड में आदिवासियों की कमज़ोर आर्थिक स्थिति और विकास की मुख्यधारा से उनके कटे होने का लाभ उठाकर उनसे धर्म परिवर्तन करना अपेक्षाकृत आसान है| आदिवासियों की इस मजबूरी का लाभ उठा कर आदिवासियों को जबरन इसाई बनाया जा रहा है जो कि उचित नहीं है|

·        आदिवासियों के लगातार इसाई धर्म अपना लेने की वजह से झारखंड में आदिवासी समुदाय के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है| प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में प्रस्तुतु है देवरी प्रखंड का बेलाटांड इलाका जो आज से महज़ 4 दशक पहले आदिवासी बाहुल इलाके की श्रेणी में आता था पर आज इए क्षेत्र में इसाई बहुसंख्यक हैं|

·        झारखण्ड के गिरडीह ज़िले में दलित और आदिवासियों को धड़ल्ले से इसाई बनाया जा रहा है| इसके अलावा लिट्टीपाड़ा और हरिनपुर में रह रहे पहाड़िया समुदाय के 90 फीसदी से अधिक लोग आज इसाई बन चुके हैं जिससे यहाँ की आदिवासी संस्कृति खतरे में है|      

·        इसी साल अप्रैल में झारखण्ड के अलकर से सटे गाँव तुलसीडामर गाँव में एक साथ सौ लोगों मतान्तरण का मामला संज्ञान में आया| गाँव के 20 से 25 हिन्दू परिवार के करीब 100 लोगों को सुख समृद्धि का लालच देकर इसाई बना दिया गया|

कैसे चलता है प्रलोभन का ये खेल

·        इसाई संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए मिशनरी सिस्टम पूरे देश में काम करता है| इस सिस्टम की सक्रियता हाल के वर्षों में झारखंड में लगातार बढ़ी है| हिन्दू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने के ख़ास तौर पर दलित और आदिवासियों को इसाई बनाया जा रहा है| उदाहरण के लिए हिन्दू धर्म में निहित जाति और वर्ण व्यवस्था का दुष्प्रचार कर दलितों को बरगलाया जाता है कि इसाइयत में किसी किस्म का कोई भेदभाव नहीं है|

·        ये लोग झारखंड के अतिपिछड़े इलाकों में जाकर वहां तरह तरह के राहत कैम्प लगाकर, पैसे या राशन बांटकर या अन्य कई प्रकार के प्रलोभन देकर भोले भाले आदिवासियों को इसाई बना लेते हैं| मिशनरियों की कई टीमें अलग अलग राज्यों में काम करती हैं और अलग अलग तरीकों से इसाइयत का प्रचार करती हैं| पिछले वर्ष जून में झारखंड के गढ़वा ज़िले से इसाई मिशनरियों से जुड़े 60 लोगों को गिरफ्तार किया है| ये लोग आँध्रप्रदेश के गुंटूर और बिहार के मुंगेर ज़िले से यहाँ आए थे और टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता कैम्प की आड़ में पैसे का लालच देकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे| खोजबीन करने पर इन लोगों के पास से इसाई धर्म की पुस्तकें भी बरामद हुई थीं| 

·        इससे पहले साल 2018 में दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गाँव में गैरकानूनी तरीके से धर्म का प्रचार करते हुए कुल 16 इसाई धर्मप्रचारकों को हिरासत में लिया था जिनमें 7 महिला धर्म प्रचारक भी शामिल हैं| ये लोग संथाल परगना और उसी से सटे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के बताए गये थे| इनकी गाड़ियों से लाउडस्पीकर, माइक के साथ साथ इसाई साहित्य और कुछ आपत्तिजनक धार्मिक पर्चे और पोस्टर भी बरामद किए गए थे|

·        फूलपहाड़ी गाँव में कुल 72 संथाली आदिवासी परिवार रहते हैं| इनका आरोप है कि ये इसाई धर्म प्रचारक अपने धर्म के प्रचार के लिए इन आदिवासियों के धर्म मांझी थान और जोहार थान, जो कि इनका पूजास्थल है, उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए कहते हैं कि इन जगहों (जोहार थान) पर शैतान रहते हैं|

यहाँ ये भी गौरतलब है कि इन सारी घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर झारखण्ड सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है जिससे इस मसले पर सरकार का रुख तय हो सके कि अमुक मुद्दे पर सरकार कितनी गंभीर है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भविष्य में क्या प्रयास किये जाएंगे|

Comments

Popular posts from this blog

chinta haran mantra

* चिंता हरण मन्त्र * आनन्द कर निज रूप में, चिन्ता अग्नि में क्यों जरं । जो हो गया सो हो गया, पश्चाताप कर कर क्यों मरै । जो हो रहा सो हो रहा, आगे की चिन्ता क्यों करै । तू सत्य है तू नित्य है, जो नाश है निश्चय मरे ||१|| संतुष्ट होगा जो कभी, वह देह का पोषण करे । यदि रुष्ट होगा वह कभी, तो देह का शोषण करें । मन देह इन्द्री पार तू, आशा किसी की क्यों करे । है मार सकता देह को, तन पार फिर तू क्यों डरें ॥२॥ यदि द्व ेष कर्ता है कहीं, तो आपने से कर रहा । यदि प्रेम करता है कहीं, तो आपने से कर रहा । फल प्रेम का सुख द्व ेष का दुःख, प्राप्त कर जन्मै मरे । कर्त्ता न बन भोक्ता न बन, सुख दुःख में फिर क्यों परै ३ संसार के व्यवहार को, तू स्वप्न जैसा जान ले । संसार के व्यवहार में, जो लिप्त सोया मान ले । तू जाग जा निज रूप में, सोये की संगति क्यों करें । तू जागता जीता भला, फिर संग मुर्दा क्यों धरै ॥४॥ आदर्श रख मुनि सन्त का शुरु दत्त का सनकादिका । या राम का या कृष्ण का, गांधी तथा जनकादिका । कुत्ता गधा बन्दर तथा सूकर नकल तू क्यों करें । सिख मान गँवानन्द का, तू आत्म का चिन्तन करे ||५|| *Worry removal mantra* ...

बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार

  बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार जिम्मेदार कौन है , बताइए सरकार जल , जंगल और ज़मीन के इस झारखंड की पहचान हैं ये आदिवासी | ये आदिवासी ही झारखण्ड की संस्कृति के वाहक और संरक्षक हैं | पर आज ये तथाकथित ' आदिवासियों की हितैषी ' सरकार भी झारखण्ड में आदिवासियों के हितों की रक्षा कर पाने में असमर्थ है | हाल ही में प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (प्रदान) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि झारखंड में 75 फीसदी से भी ज्यादा आदिवासी परिवार ऐसे हैं जिनकी सामूहिक आय 5000 रूपये प्रति माह से भी कम है | भारत सरकार के केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय और झारखंड सरकार के कल्याण विभाग को सौंपी गयी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड के एक आदिवासी परिवार की कुल आया प्रतिवर्ष 60000 के आस पास है |   ·        झारखण्ड सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण झारखण्ड का आदिवासी समुदाय आज हर तरह की सुविधाओं से वंचित है और अन्धकार में अपनी गुज़र बसर करने को मजबूर है | केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गयी वो राशि जो आदिवासी कल्याण कोष में जानी चाहिए थी...