Skip to main content

कहाँ तो तय था चरागाँ हर घर के लिए कहाँ चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए

 

कहाँ तो तय था चरागाँ हर घर के लिए

कहाँ चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए

झारखंड सरकार की वादाखिलाफी के करण झारखंड के लोग अँधेरे में रहने को मजबूर हैं। वादा था समृद्धि के सूर्योदय का पर मिला अमावस का अँधेरा। झारखंड विद्युत विभाग के कुप्रबंधन का खिमियाज़ा राज्य के लोगों अँधेरे में रह कर भुगतना पड़ रहा है।

माँग के अनुरूप नहीं हो पा रहा पर्याप्त उत्पादन

डीवीसी कमांड एरिया में ही 600 मेगावाट बिजली, जबकि डीवीसी कमांड एरिया के बाहर 1800 से 1900 मेगावाट तक बिजली की मांग है। कभी बिजली के कम उत्पादन तो कभी लोड बढ़ने की बात कह कर बिजली काटी जा रही है।

*     उद्योगपतियों का कहना है कि एक बार मशीन बंद होने पर दूसरी बार मशीन चालू करने में लगभग 45 मिनट का समय लग जाता है। मशीन चालू रहने के दौरान बिजली कटती है, तो उसमें फंसा माल लगभग 40 प्रतिशत खराब हो जाता है।

*     राज्य में अधिकतम बिजली की मांग लगभग 2700 मेगावाट है। जबकि जेबीवीएनएल को 2300 मेगावाट ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है। बाकी बचे चार सौ मेगावाट बिजली की भरपाई नहीं हो पा रही है।

*     जेबीवीएनएल को विभिन्न केंद्रीय विद्युत उत्पादन उपक्रमों से कुल 1014.497 मेगावाट बिजली मिलती है। लेकिन अभी मात्र 757.39 मेगावाट बिजली ही मिल रही है। एनटीपीसी के विभिन्न विद्युत उत्पादन उपक्रम से आवंटित 803.97 मेगावाट के बदले मात्र 585.72 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

समाधान की बजाए विभाग बना रहा बहाने

*     हालाँकि बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि माँग के अनुरूप बिजली का उत्पादन हो रहा है।  पावर कट की समस्या का मुख्य कारण राजधानी में पानी की अंडरग्राउंड पाइपलाइन और टेलीफोन के तारों का बिछाया जाना है।

*     इसके अलावा खराब मौसम के कारण भी एहतियातन घंटों तक बिजली काटी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। गर्मी में बढ़ते संसाधनों को पूरी बिजली उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घंटों पावर कट की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

*     बिजली विभाग की ओर से कटौती सम्बन्धी शिकायतों के लिए जारी किये गये नम्बर पर है शिकायतों की सुनवाई ही नहीं होती है।

सम्बंधित विभाग का ये लापरवाही भरा रवैया और उसको सरकार द्वारा नज़रअंदाज़ किये जाने के चलते जनता को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो अब ना-काबिल-ए-बर्दाश्त होता जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

chinta haran mantra

* चिंता हरण मन्त्र * आनन्द कर निज रूप में, चिन्ता अग्नि में क्यों जरं । जो हो गया सो हो गया, पश्चाताप कर कर क्यों मरै । जो हो रहा सो हो रहा, आगे की चिन्ता क्यों करै । तू सत्य है तू नित्य है, जो नाश है निश्चय मरे ||१|| संतुष्ट होगा जो कभी, वह देह का पोषण करे । यदि रुष्ट होगा वह कभी, तो देह का शोषण करें । मन देह इन्द्री पार तू, आशा किसी की क्यों करे । है मार सकता देह को, तन पार फिर तू क्यों डरें ॥२॥ यदि द्व ेष कर्ता है कहीं, तो आपने से कर रहा । यदि प्रेम करता है कहीं, तो आपने से कर रहा । फल प्रेम का सुख द्व ेष का दुःख, प्राप्त कर जन्मै मरे । कर्त्ता न बन भोक्ता न बन, सुख दुःख में फिर क्यों परै ३ संसार के व्यवहार को, तू स्वप्न जैसा जान ले । संसार के व्यवहार में, जो लिप्त सोया मान ले । तू जाग जा निज रूप में, सोये की संगति क्यों करें । तू जागता जीता भला, फिर संग मुर्दा क्यों धरै ॥४॥ आदर्श रख मुनि सन्त का शुरु दत्त का सनकादिका । या राम का या कृष्ण का, गांधी तथा जनकादिका । कुत्ता गधा बन्दर तथा सूकर नकल तू क्यों करें । सिख मान गँवानन्द का, तू आत्म का चिन्तन करे ||५|| *Worry removal mantra* ...

बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार

  बिन आमदनी आदिवासियों का जीना दुश्वार जिम्मेदार कौन है , बताइए सरकार जल , जंगल और ज़मीन के इस झारखंड की पहचान हैं ये आदिवासी | ये आदिवासी ही झारखण्ड की संस्कृति के वाहक और संरक्षक हैं | पर आज ये तथाकथित ' आदिवासियों की हितैषी ' सरकार भी झारखण्ड में आदिवासियों के हितों की रक्षा कर पाने में असमर्थ है | हाल ही में प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (प्रदान) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि झारखंड में 75 फीसदी से भी ज्यादा आदिवासी परिवार ऐसे हैं जिनकी सामूहिक आय 5000 रूपये प्रति माह से भी कम है | भारत सरकार के केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय और झारखंड सरकार के कल्याण विभाग को सौंपी गयी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड के एक आदिवासी परिवार की कुल आया प्रतिवर्ष 60000 के आस पास है |   ·        झारखण्ड सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण झारखण्ड का आदिवासी समुदाय आज हर तरह की सुविधाओं से वंचित है और अन्धकार में अपनी गुज़र बसर करने को मजबूर है | केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गयी वो राशि जो आदिवासी कल्याण कोष में जानी चाहिए थी...